फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

Fri, 26 Oct 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अवैध गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 स्कार्पियों में 52 किलो 120 ग्राम गांजा लेकर  पौड़ी गढ़वाल से मुरादाबाद जा रहे तीन तस्करों को एसओजी की सूचना पर सल्ट पुलिस ने  एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी लंबे समय से अवैध कार्य में लिप्त थे। पुलिस ने स्कार्पियो को सीज कर दिया है। पकड़ा गया गांजा करीब दो लाख रुपये कीमत का है। एसएसपी ने पुलिस और एसओजी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।  
विज्ञापन

एसओजी को सूचना मिली कि कुछ लोग मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं। एसओजी ने सूचना सल्ट पुलिस को दी। जिसके बाद सल्ट पुलिस ने झीपा मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान स्कार्पियो यूपी-16एएम-9785 को चेक किया। पुलिस ने वाहन में बैठे शिव कुमार पुत्र छत्तर सिंह, शरीफ नगर,  ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद के पास एक कट्टे में 13.150 किलो और दूसरे कट्टे में 10.390 किलो गॉजा, सुनील सिंह पुत्र स्व. नन्हें सिंह, सेरूआ धरमपुर, सिविल लाइन मुरादाबाद के कब्जे से 13.340 किलो गांजा और तीसरे आरोपी विजेंद्र पाल पुत्र करन सिंह, हरतला, सिविल लाइन मुरादाबाद के कब्जे से 15.240 किलो गांजा बरामद किया।
पुलिस ने सल्ट थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया। थानाध्यक्ष सल्ट हरीश प्रसाद ने बताया कि अभियुक्त गांजा उफरईखाल पौड़ी गढ़वाल से लाकर मुरादाबाद बेचने के लिए ले जा रहे थे। इधर एसएसपी पी रेणुका देवी ने एसओजी एवं सल्ट पुलिस के कार्य पर प्रसन्न्ता जताते हुए नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की। पुलिस टीम में उनि सुनील सिंह धानिक, ललित दिगारी, का. लोकेश, का. बालकिशन, का. अनिल मनराल के अलावा एसओजी टीम के मनमोहन, भूपेंद्र पाल शामिल थे।  
विज्ञापन

  
इस साल 245 किलो 799 ग्राम गॉजा बरामद किया  
अल्मोड़ा।  मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम के लिए चले अभियान में इस साल अब तक पुलिस 245 किलो 799 ग्राम गांजा बरामद करने के साथ 17 लोगों को गिरफ्तार कर चुुकी है। पकड़े गए गांजे की कीमत आठ लाख 82 हजार है। पुलिस ने आठ वाहन भी सीज किए हैं।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें