भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद मलबा आने के कारण रामनगर-भिकियासैंण-बद्रीनाथ मोटर मार्ग सौराल के पास करीब तीन घंटे बंद रहा। जिससे दिल्ली, रामनगर से पहाड़ की ओर आने वाली बसों के अलावा कई छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे।
बाद में जेसीबी बुलाई गई और करीब तीन घंटे बाद वाहन गंतव्य को रवाना हुए। इधर कंट्रोल रूप से मिली जानकारी के मुताबिक तेज बारिश के चलते गोपुली देवी पत्नी राधे राम निवासी बेल का पैतृक मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। राजस्व उपनिरीक्षक विनोली ने गांव में जाकर क्षति का आकलन किया।