अल्मोड़ा। अवैध वन संपदा तुन की लकड़ियों के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अवैध रूप से वन संपदा परिवहन के उपयोग में लाए वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर दिया।
चौखुटिया पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान ग्राम ढनाड तड़ागताल निवासी खीम सिंह मेहरा (30), नंदन सिंह (70) और ग्राम न्यौली निवासी श्याम सिंह मेहरा (52) को पिकअप (यूके01सीए1346) में 83 बल्लियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सभी बल्लियां तुन की लकड़ी की हैं, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये आंकी जा रही है। इस पर तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 26/41 भारतीय वन अधिनियम, 51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2/3 महामारी अधिनियम, 188 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मोटर वाहन अधिनियम के तहत पिकअप को जब्त किया गया है। बरामद लकड़ी वन संपदा होने के कारण वन विभाग से संपर्क कर मुकदमे में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष अशोक कांडपाल ने बताया कि आरोपी तुन की बल्लियों को बेचने के लिए तड़ागताल से चौखुटिया की ओर ले जा रहे थे। पुलिस टीम में आरक्षी मोहम्मद अजीम, अनीश अहमद, अनिल कुमार आदि रहे।