फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय बूट कैंप आयोजित

Fri, 14 Aug 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी के ग्रामीण तकनीकी परिसर में उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय उद्यमिता बूट कैंप आयोजित किया गया। एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशील सोच विकसित करने के साथ स्वरोजगार और स्टार्टअप के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। वहीं विद्यार्थियों को नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार सृजित करने वाले उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

बूट कैंप में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आइडिया जनरेशन, डिजाइन थिंकिंग, मार्केट रिसर्च, आइडिया वैलिडेशन, बिजनेस मॉडल, बिजनेस प्लानिंग, वित्तीय प्रबंधन, लागत एवं मूल्य निर्धारण, ब्रांडिंग, पैकेजिंग, मार्केटिंग तथा सरकारी योजनाओं और फंडिंग सहायता सहित विभिन्न विषयों की व्यावहारिक जानकारी दी। साथ ही व्यवसाय विकास और विस्तार की रणनीतियों को भी बताया। ग्रामीण तकनीकी परिसर के भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पिरूल से हैंडमेड कागज निर्माण, हाइड्रोपोनिक तकनीक, वर्मी कम्पोस्ट, इंटीग्रेटेड मछली पालन और फूलों की खेती की गतिविधियों को देखा।
विद्यार्थियों को पिचिंग एवं प्रेजेंटेशन स्किल्स विकसित करने के लिए व्यावहारिक गतिविधियां भी कराई गईं। प्रतिभागियों ने अपने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर उन्हें बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने का अभ्यास किया। तीन दिवसीय शिविर में जिले भर के महाविद्यालयों के करीब 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डॉ. पूनम, डॉ. केतकी, डॉ. ममता, डॉ. वसुंधरा, डॉ. राजीव कुमार और डॉ. अशोक समेत नोडल अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्ट ऑफिसर महेंद्र रौतेला और भूपेंद्र सिंह मेहरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें