फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जागेश्वर मंदिर समिति की प्रबंधक को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

Fri, 09 Aug 2024 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर मंदिर समिति की प्रबंधक को जान से मारने की धमकी देने और गालीगलौज किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रबंधक ने इस मामले में थाना दन्यां में नामजद तहरीर सौंपी है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन




जागेश्वर मंदिर समिति की प्रबंधक ज्योत्सना पंत ने तहरीर देकर बताया कि जागेश्वर क्षेत्र के मंतोला गांव निवासी चंद्रशेखर भट्ट ने बीते एक अगस्त को जागेश्वर में उनके कार्यालय में आकर तोड़फोड़ की थी। वे उस समय कार्यालय में मौजूद नहीं थी। आरोप है कि वह दोबारा पांच अगस्त को उनके कार्यालय पहुंचा। उस समय वह मंदिर परिसर में थीं। आरोपी ने उन्हें गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इससे उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने बताया कि चंद्रशेखर भट्ट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें