अल्मोड़ा के बाड़ेछीना में ई केवाईसी कराने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़।
अल्मोड़ा। इंडेन गैस सर्विस धारानौला की ओर से गैस कनेक्शनों की ई-केवाईसी कराने के लिए जन सेवा केंद्र पांडेतोली बाड़ेछीना में शिविर आयोजित किया गया। इसमें 120 उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शनों की ई-केवाईसी की गई।
शिविर में देवड़ा, पांडेतोली, सुपई, शील, धारी, कुमोली, अलई, खासतिलाड़ी, बमनतिलाड़ी, कुंज, रतौडा, दिगोली सिमखल्या, छानी, चिराला, पल्युं, , पूनाकोट आदि गावों से काफी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे। गैस सर्विस के नितिन गुरुरानी, सुरेश खत्री, भगवत मेर, हीरा सिंह ने ई-केवाईसी की। इस दौरान जनसेवा केंद्र के सूरज, सामाजिक कार्यकर्ता हेम तिवारी ने सहयोग दिया।