फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर यज्ञोपवीत और मुंडन संस्कार 

Sun, 15 Jan 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 मकर संक्रांति के अवसर पर लिंक रोड स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में जप, देव आह्वान, पूजन आदि धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इसके अलावा 18 यज्ञोपवीत, 20  कर्णभेद और चार मुंडन संस्कार संपन्न हुए। 
शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि आचार्यों ने कहा कि मनुष्य के जीवन में उन्नति के साथ सुख-शांति भी जरूरी है।

सुख-शांति व्यक्ति के संस्कारवान और सदाचारी हुए बिना संभव नहीं है। इसके लिए देश के ऋषियों ने महान संस्कार परंपरा को जन जीवन में  स्थापित किया। गायत्री परिवार के पंकज कांडपाल ने बताया कि मकर संक्रांति पर 18 यज्ञोपवीत, 20 कर्ण भेद और चार मुंडन संस्कार किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर  मंजू जोशी, डा. मीनाक्षी पांडेय, दीपा जोशी, रीता पांडे, चंपा जोशी, हेमा  भाकुनी, प्रेमा कांडपाल, मीनाक्षी भट्ट, अनीता कफलिया, मुन्नी बिष्ट,  सौम्या कांडपाल, विद्योतमा जोशी, प्रियंका, ओजस्वी, सौम्या भट्ट, कार्ति  भट्ट, पंकज कांडपाल, मोहन पांडेय, दीपक गुणवंत, पूरन कांडपाल, महेंद्र सिंह  बिष्ट, भीम सिंह अधिकारी आदि मौजूद थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें