फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के बस्ते का खर्च 580 रुपए तय

Sun, 15 Jan 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले की छह विधानसभा सीटों के विभिन्न पोलिंग स्टेशनों में प्रत्याशियों के बस्ते के खर्च की सीमा तय कर दी है। अभी तक प्रत्याशी बस्ते पर हजारों खर्च करते थे, लेकिन इस बार प्रत्येक बूथ में हर प्रत्याशी के खर्च की सीमा 580 रुपए तय कर दी गई है। 
विज्ञापन


  अब तक हुए विधानसभा और लोकसभा चुनावों में उम्मीदवार के बस्ते का खर्च का संज्ञान नहीं लिया जाता था, लेकिन इस चुनाव में निर्वाचन आयोग ने पोलिंग बूथ के 200 मीटर बाहर बैठने वाले बस्ते का खर्चा भी उम्मीदवार के निर्वाचन व्यय में जोड़ने के निर्देश जारी कर दिए हैं। नोडल अधिकारी निर्वाचन डीडी पंत ने बताया कि आयोग के निर्देश के बाद जिला निर्वाचन टीम ने विभिन्न पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक कर अल्मोड़ा विधानसभा की सभी छह सीटों के विभिन्न पोलिंग बूथों के बाहर बैठने वाले बस्ते का खर्च प्रति बूथ 580 रुपए तय कर दिया है।

 अभी तक मतदान के दिन विभिन्न पोलिंग बूथों पर बैठने वाले बस्ते पर प्रत्याशी हजारों खर्च कर दिया करते थे। जिसमें कुर्सी, मेज, बैनर आदि में होने वाले खर्च के अलावा बस्ते में तैनात प्रतिनिधियों के खाने, पोस्टर लाने, ले जाने आदि का खर्चा भी शामिल रहता था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। चुनाव आयोग की नजरों से छुपकर हजारों खर्च करने वाले प्रत्याशियों को इस बार नामांकन के बाद से मतगणना तक का पाई-पाई हिसाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें