फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे पूर्व सैनिक

Wed, 17 Jun 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन रैंक, वन पेंशन नीति को लागू करने में देरी से नाराज पूर्व सैनिकों ने तीसरे दिन भी चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन


धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने वन रैंक, वन पेंशन शीघ्र लागू नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार वन रैंक वन पेंशन नीति को लागू नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों ने जीवन भर देश की सेवा की, लेकिन आज सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है।

इस मौके पर ब्रिगेडियर किशोर जोशी, हीरा सिंह सांगा, कर्नल शशिशेखर जोशी, कैप्टन जेके पंत, रवि कमल जोशी, पूरन सिंह ऐरी, आनंद बिष्ट, गोविंद लाल वर्मा, महिपाल सिंह मेहता, विनोद गिरि, जेएस बिष्ट, उमेद सिंह बिष्ट, जीवन नाथ वर्मा, कुंदन बिष्ट, बसंत बल्लभ, नरेश कुमार टम्टा ने विचार रखे।
विज्ञापन


धरने पर गोपाल दत्त जोशी, रघुवीर सिंह सांगा, गोपाल खोलिया, एमके डंगवाल, भूपेंद्र थापा, महेश तिवारी, जगदीश लटवाल, दौलत सिंह, मदन सिंह, उमराव सिंह, केशव दत्त, एसएस बिष्ट, प्रेमा जीना, मंजू रौतेला, विमला बिष्ट, नीमा जीना, रेखा देवी, राम सिंह बिष्ट, आनंद बोरा, पूरन सिंह, नारायण सिंह आदि बैठे। संचालन लीग के सचिव सुरेंद्र लाल टम्टा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें