फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दो सरकारी स्कूलों के ताले तोड़े

Thu, 28 Dec 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। स्याल्दे ब्लॉक के प्रीति गोविंद इंटर कॉलेज पत्थरखोला में चोरों ने ताले तोड़कर सामान चुरा लिया। चोरी की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। विद्यालय प्रबंधन की तरफ से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार की रात चोरों ने इंटर कॉलेज पत्थरखोला में धावा बोला। मध्याह्न भोजन कक्ष और पुस्तकालय के ताले तोड़कर सामान चुरा लिया। विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक कई जरूरी दस्तावेज भी गायब मिले हैं। आरोपियों ने चावल, मसाले और अन्य खाद्य सामग्री सहित प्रेशर कुकर और अन्य सामान चुरा लिया। शुक्रवार को शिक्षक और विद्यार्थी विद्यालय पहुंचे तो उन्हें पता चला। आरोपियों ने विद्यालय में चोरी की। कक्षों में रखा सामान भी तोड़ दिया। प्रभारी प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने सूचना पुलिस को दी। देघाट के थानाध्यक्ष राहुल राठी ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
प्राथमिक विद्यालय लोधिया में भी हुई चोरी
अल्मोड़ा। प्राथमिक विद्यालय लोधिया में भी बीते मंगलवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। रात में स्कूल का दरवाजा तोड़कर चोरों ने सामान चुरा लिया। बुधवार सुबह शिक्षक स्कूल पहुंचे तो कार्यालय कक्ष का दरवाजा कब्जे से उखाड़ा था तो भीतर रखा सामान बिखरा पड़ा मिला। प्रार्थना सभा का ड्रम, क्रिकेट किट, अन्य खेलकूद सामग्री, पुस्तकें सहित अन्य सामग्री गायब मिली। प्रधानाध्यापिका रीना सती ने तहरीर पुलिस को दी। सीओ विमल प्रसाद ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें