फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका में शामिल करने के खिलाफ ग्रामीण डटे हैं धरने पर

Sun, 08 Oct 2017 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 पालिका में शामिल करने के खिलाफ सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों का गांधी पार्क में धरना जारी है। रविवार को दुगालखोला ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सीमावर्ती 23 गांव किसी भी दशा में पालिका में शामिल नहीं होना चाहते हैं। जरूरत पड़ी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। 11 अक्तूबर को पुन: विशाल रैली निकाली जाएगी। 
विज्ञापन


सीमावर्ती गांवों के ग्रामीण पालिका में शामिल करने का विरोध कर रहे हैं। बारी-बारी से अलग-अलग ग्राम पंचायतों के ग्रामीण प्रतिदिन गांधी पार्क में धरना दे रहे हैं। रविवार को दुगालखोला ग्राम पंचायत के ग्रामीण गांधी पार्क में धरने पर बैठे। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कैनिबेट का सीमावर्ती गांवों को पालिका में शामिल करने निर्णय जनविरोधी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कैबिनेट इस निर्णय को तत्काल वापस ले अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने यदि यह फैसला जल्द वापस नहीं लिया तो आंदोलन तेज करने को ग्रामीण मजबूर होंगे। 

सभा में संघर्ष समिति के अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, ज्येष्ठ उप प्रमुख महेश चंद्र, प्रधान मीरा देवी, महेश परिहर, योगी सुंदरनाथ, जिला पंचायत सदस्य जगत कनवाल, अंबी राम, प्रधान हरीश कनवाल, हर्ष कनवाल, डा. डीपी दुर्गापाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह, कमला खंपा, मोहन सिंह, नारायण सिंह बिष्ट, कैलाश सिंह, मोहन सिंह, भुवन सिंह, घनश्याम गुरुरानी, महेश चंद्र, गिरजा दुर्गापाल, देव सिंह, भुवन जोशी, रंजना टम्टा, पुष्पा देवी, आनंदी देवी, मो. अतरहर, इस्तियाक हुसैन, मीना गुरुरानी, कमलेश तिवारी आदि ने भाग लिया। संचालन नवीन बिष्ट और चंदन रावत  ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें