फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 अब जेसीबी में पकड़ी 24 पेटी शराब, वाहन सीज

Sun, 08 Oct 2017 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जेसीबी में शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शराब तस्कर अब तस्करी के लिए जेसीबी को भी नहीं छोड़ रहे हैं। एसओजी की गोपनीय सूचना पर पुलिस ने शनिवार रात लोअर मालरोड में एसएसजे कैंपस के गेट की ओर आ रही जेसीबी को चेक किया तो उसमें अवैध रूप से रखी शराब की 24 पेटी बरामद हुईं। इस दौरान चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने जेसीबी को सीज कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पकड़ी गई शराब की कीमत एक लाख से अधिक बताई जा रही है। इधर पुलिस ने दो अन्य मामलों में भी अवैध शराब बरामद कर दो वाहन सीज किए हैं।  
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसओजी की सूचना पर पुलिस ने शनिवार रात जलाल वर्कशाप तिराहे से आने वाली जेसीबी को लोअर मालरोड स्थित एसएसजे गेट के पास रुकवाया। इस दौरान चालक राकेश राठौर जेसीबी रोककर अंधेरे में फरार हो गया। पुलिस ने जेसीबी से करीब एक लाख 15 हजार रुपये कीमत की 24 पेटी शराब बरामद की। पुलिस ने जेसीबी को सीज करते हुए मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक संतोष देवरानी, दिनेश नगरकोटी, त्रिलोक सिंह, दीपक खनका, हेमंत कुमार, शामिल थे।

इधर भतरौंजखान में शराब की दुकान के लिए आ रहे कैंटर यूके01सीए-0287 को उपनिरीक्षक गौरव जोशी और उनकी टीम ने घिंगारीखाल के पास चेक किया तो उसमें अल्मोड़ा से परिमिट में निर्धारित शराब 303 पेटी की जगह 279 पेटी शराब मिली। पूछताछ में चालक कुंदन सिंह मेहरा निवासी गधोली ने बताया कि 24 पेटी शराब उसने अवैध रूप से बेच दी है। पुलिस ने वाहन चालक पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शराब तस्करी में प्रयुक्त कैंटर को सीज कर दिया गया। इधर भिकियासैंण चौकी उपनिरीक्षक हितेश चौसाली ने सूमो गोल्ड यूके04टीए-4768 को चेक किया तो उसमें 15 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मामले में सूमो को सीज करने की कार्रवाई के साथ ही हरीश बिष्ट निवासी डूंगरा को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें