फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बच्चों को है पर्यावरण बचाने की चिंता

Tue, 21 Mar 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में पत्रकार वार्ता करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए जिले के चौखुटिया क्षेत्र में गठित ग्रीन क्लबों से जुड़े बच्चों ने मुहिम शुरू कर दी है। बच्चे विभिन्न गांवों की भूमि और जंगलों में अब तक दस हजार पौधे लगा चुके हैं। बच्चे इन पौधों की देखभाल करने के साथ ही इनकी खुद सुरक्षा भी करते हैं। ग्रीन क्लब लोगों को वृक्षों के संरक्षण के प्रति भी जागरूक कर रहा है। 
विज्ञापन


यहां एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में ग्रीन क्लब से जुड़े बच्चों ने कहा कि वृक्षों के अंधाधुंध कटान से पर्यावरण पर संकट आ गया है। उन्होंने बताया कि चौखुटिया क्षेत्र के प्रेमपुरी, पालंगबाड़ी, खीड़ा, जुकानी, रामपुर, कोट्यूड़ा, नौगांव, भैसीगाड़, धनाड़, न्योनी, डौनी आदि गांवों में ग्रीन क्लबों का गठन किया गया है। ग्रीन क्लबों से जुड़े करीब 350 बच्चों ने विभिन्न गांवों के आसपास की भूमि और जंगलों में भीमल, क्वैराल, तिमिल, अमरूद, आम, तेज पत्ता, फल्याट, उतीस, जामुन, खुमानी आदि प्रजाति के करीब दस हजार पौधे लगाए थे।

बच्चे रोपे गए पौधों की देखभाल खुद करते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक रोपे गए गए दस हजार पौधों में से सात हजार पौधे जीवित बचे हैं। बच्चे अपने जन्म दिन पर भी पौधे रोपते हैं। इसके अलावा गांव के लोगों को भी वृक्षों का महत्व समझाते हैं। क्षेत्र को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए भी बच्च काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांवों में जैविक और अजैविक कूड़ा निस्तारण के लिए अलग-अलग गड्ढे बनाए गए हैं। ग्रीन क्लब  समय-समय पर नदियों और गांवों में सफाई अभियान भी चलाता है। इस मौके पर ग्रीन क्लब के विरेंद्र सिंह नेगी, मुकेश सिंह, पंकज सिंह बिष्ट, मुकेश सिंह पटवाल, सुमित बिष्ट, बीना नेगी, बबीता मेहरा, दीपा आर्या, किरन घुघत्याल, प्रियंका नेगी, रश्मि बिष्ट, कविता आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें