फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में बैडमिंटन के दो नए कोर्ट बनेंगे

Wed, 06 May 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को मिलने के बाद जिले में भी राष्ट्रीय बैडमिंटन खेल स्पर्धा होने की संभावना है। इसी को देखते हुए अल्मोड़ा में करीब 1.58 करोड़ रुपए से बैडमिंटन हॉल बनेगा। जिसमें दो बैडमिंटन कोर्ट बनेंगे। हॉल निर्माण के लिए शासन ने धनराशि खेल विभाग को अवमुक्त कर दी है। निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार छह मई को संसदीय सचिव मनोज तिवारी स्थानीय स्टेडियम में करेंगे।
विज्ञापन


अल्मोड़ा में खेल विभाग के पास वर्तमान में दो बैडमिंटन कोर्ट हैं। जिले के कई बैडमिंटन खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है आगामी राष्ट्रीय खेलों के तहत बैडमिंटन की राष्ट्रीय स्पर्धा अल्मोड़ा में होगी। प्रदेश सरकार ने खेल विभाग को अल्मोड़ा में बैडमिंटन हॉल निर्माण के लिए एक करोड़ 58 लाख 46 हजार रुपए अवमुक्त कर दिए हैं।

इस हॉल में बैडमिंटन के दो नए कोर्ट बनेंगे। वर्तमान में अल्मोड़ा के खेल विभाग के पास दो बैडमिंटन कोर्ट हैं। दो नए कोर्ट बनने के बाद खेल विभाग के पास चार बैडमिंटन कोर्ट हो जाएंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी ने बताया कि शासन से मिली धनराशि निर्माण एजेंसी पेयजल निर्माण निगम रानीखेत को अवमुक्त कर दी गई है। मंगलवार छह मई को मुख्य अतिथि संसदीय सचिव मनोज तिवारी बैडमिंटन हॉल का प्रात: 11 बजे शिलान्यास करेंगे। विशिष्ट अतिथि सांसद अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें