फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस करेगी आंदोलन: माहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस ब्लॉक और नगर कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक करन माहरा ने उपमंडल क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर चिंता जताई। कहा कि रानीखेत के एकमात्र बड़े अस्पताल में सरकार डेढ़ साल से फिजिशियन की व्यवस्था नहीं कर सकी। विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव में दूर दराज के ग्रामीण परेशान हैं। तय हुआ कि विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता शीघ्र आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक करन माहरा ने रानीखेत क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कई बार विधानसभा में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति का मामला उठाया गया, लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। फिजिशियन, रेडियोलॉजिस्ट सहित कई विशेषज्ञों के पद रिक्त होने से लोग परेशानहैं।
कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के दम पर कांग्रेस 2022 में चुनाव फतह करेगी। बैठक में ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, पीसीसी कैलाश पांडेय, जिलाध्यक्ष महेश आर्या, ब्लाक अध्यक्ष गोपाल देव, अगस्ल शाह, सुंदर लाल गोयल, विश्वविजय माहरा, प्रमोद पाल, अनीस अहमद, मूसा भाई, वसीम कुरेशी, रोजर भाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें