फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जंगल की आग सड़क की ओर बढ़ने से मचा हड़कंप

Sat, 28 Mar 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में बारिश थमते ही जंगलों के सुलगने का सिलसिल फिर शुरू हो गया है। अब बीती शाम ढोरा गांव के समीप जंगल में अचानक आग भड़क गई।
विज्ञापन

आग के तेजी से सड़क की ओर बढ़ने से क्षेत्र में हड़कंप मचा गया। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने आग को काबू किया। आग से जंगल के बहुमूल्य वन संपदा को नुकसान हुआ है।
शुकवार शाम 6: 59 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि ढोरा गांव के जंगलों में आग लग गई है। देखते ही देखते आग तेजी के साथ सड़क की ओर बढ़ने लगी है जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौक पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने पानी की बौछार कर 40 मिनट बाद जंगल की आग को शांत किया। प्रभारी सीएफओ मुकेश चंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम को मौका पर भेजा गया। टीम ने जंगल की आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया। टीम में हरि सिंह, रवि आर्या, मनीषा, भावना कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें