फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 30.82 हेक्टेयर भूमि पर महकेगी टी 78 और एवी टू चाय

Sat, 28 Mar 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्माेड़ा। चाय विकास बोर्ड जिले के धौलादेवी में उद्यान विभाग की बंजर भूमि पर चाय बागान स्थापित करेगा। पटौरिया और गुरुड़ाबांज मेें 30.82 हेक्टेयर भूमि पर चाय के चार लाख पौधे रोपे जाएंगे। अब तक बोर्ड ने 48 लाख रुपये खर्च कर 11.42 हेक्टेयर भूमि पर पौधे रोपे हैं।
विज्ञापन

चाय बागान विकसित होने से यहां 30 के अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। धौलादेवी में पटौरिया और गुरुड़ाबांज में उद्यान विभाग की 30.82 हेक्टेयर भूमि बंजर है। चाय विकास बोर्ड इस जमीन पर टी 78 और एवी टू किस्म की चाय के चार लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। दोनों किस्मे ग्रीन टी के लिए उपयुक्त है।
पटौरिया में 19 के सापेक्ष 7.67 और गुरुड़ाबांज में 11.82 के सापेक्ष 3.75 हेक्टेयर में बागान विकसित हो चुका है। वहीं चाय की फसल तैयार होने पर पत्तियों के दोहन करने पर भी लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

156.69 हेक्टेयर भूमि में हो रहा उत्पाद
धौलादेवी में 80.28, ताकुला में 34, चौखुटिया में 6.70, स्याल्दे में 15, हवालबाग में 14.86 और भैसियाछाना में 5.85 हेक्टेयर में टी 78 और एवी टू चाय का उत्पाद हो रहा है।
विदेश में खासी मांग
बोर्ड के मुताबिक टी 78 और एवी टू से तैयार ग्रीन टी की विदेश में खासी मांग है। इसे देखते हुए जिले में चाय बागानों का लगातार विस्तार हो रहा है। इससे लोगों के लिए रोजगार के भी अवसर पैदा हो रहे हैं।

उद्यान विभाग की बंजर भूमि पर चाय के बागान विकसित किए जा रहे हैं। पटौरिया और गुरुड़ाबांज मेें 30.82 हेक्टेयर भूमि पर चाय बागान स्थापित किया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर भी युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
विज्ञापन


- अनिल खोलिया, उप निदेशक, उतराखंड टी बोर्ड अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें