फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की घोषणा में कुछ नया नहीं : करन माहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और रानीखेत के पूर्व विधायक करन माहरा ने मुख्यमंत्री के दो दिवसीय रानीखेत दौरे को निराशाजनक बताया। कहा कि मुख्यमंत्री क्षेत्र के लिए कोई नई घोषणा नहीं कर पाए। जनता पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क और जिला गठन जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है लेकिन सरकार इन सवालों से बचती नजर आई।
विज्ञापन




नगर के एक होटल में पत्रकार वार्ता में माहरा ने कहा कि खेल स्टेडियम की घोषणा पहले भी दो बार हो चुकी है लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गंभीर है और अस्पतालों में महंगी मशीनें जंक खा रही हैं। इसके बावजूद मुख्यमंत्री कांग्रेस को बदनाम करने और हिंदू-मुसलमान का नैरेटिव खड़ा करने में लगे हैं।

उन्होंने क्षेत्रीय विधायक डाॅ. प्रमोद नैनवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद से रानीखेत को जिला बनाने की मांग लंबित है लेकिन विधायक मुख्यमंत्री के सामने इन मुद्दों को नहीं उठा सके। सेना द्वारा चौबटिया मार्ग बंद किए जाने से जनता को रोज परेशानी होती है फिर भी सरकार और विधायक दोनों मौन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे दौरे में सरकार की नाकामियों को छिपाने का प्रयास किया गया। माहरा ने बयेड़ी पेयजल पंपिंग योजना, चौबटिया उद्यान निदेशालय और दलमोटी ब्रीडिंग सेंटर की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में स्वीकृत योजनाओं को जानबूझकर ठंडे बस्ते में डाला गया है। पत्रकार वार्ता में नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत, गोपाल देव, पंकज जोशी, कुलदीप कुमार, चंदन बिष्ट, सोनू सिद्दीक़ी, दीपक पंत, सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन




खेल स्टेडियम केवल कागजों में

करन माहरा ने कहा कि खेल स्टेडियम के लिए पूर्व में तीन करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे लेकिन वह राशि आज तक खर्च नहीं की गई। अब दोबारा उतनी ही रकम की घोषणा कर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। अगर सरकार में इच्छाशक्ति होती तो स्टेडियम का निर्माण कब का पूरा हो चुका होता।

अंकिता हत्याकांड पर सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल



करन माहरा ने अंकिता हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी उर्मिला ने अपने बयान में गट्टू नामक व्यक्ति का उल्लेख किया है। सरकार को चाहिए कि वह इस व्यक्ति की भूमिका स्पष्ट करे और उर्मिला को तत्काल सुरक्षा प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें