फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 20 लाख रुपये से रोशन होंगी ग्रामीण क्षेत्रों की अंधेरी गलियां

Tue, 23 Dec 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की अंधेरी गलियां जल्द सोलर स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमगाएंगी। उरेडा 11 विकासखंडों में जिला योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 170 सोलर लाइट स्थापित करेगा। योजना के तहत 20 लाख रुपये से अंधेरी गलियां रोशनी होंगी तो तेंदुओं के आबादी में पहुंचने पर भी रोक लगेगी। अल्मोड़ा में अधिकतर गांवों की सड़कों और गलियों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में रात के समय यहां की गलियों और रास्तों पर अंधेरा छाया रहता है। अंधेरी गलियों और रास्तों में इन दिनों तेंदुए के हमले का खतरा बना रहता है। अंधेरे का लाभ उठाकर तेंदुए आबादी क्षेत्रों में पहुंचकर मवेशियों और लोगों पर हमला कर रहे हैं। इससे लोगों में खौफ बढ़ गया है। उरेडा जिला योजना के तहत 170 स्थानों पर 20 लाख रुपये से अंधेरी गलियों को रोशन करेगा। स्ट्रीट लाइट की दुधिया रोशनी से जहां अंधेरी गलियां रोशन होंगी वहीं तेंदुए सहित अन्य वन्यजीवों को आबादी में पहुंचने से भी रोक जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें