फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अस्पताल में नहीं है फिजिशियन, उपचार में आ रही दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा में फिजिशियन का पद रिक्त है। इस कारण उपचार में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जाता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले के लमगड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित है लेकिन चिकित्सकों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हो रही है। इस अस्पताल में फिजिशियन का एक पद सृजित है लेकिन उसमें में भी तैनाती नहीं है। क्षेत्र के सांगड़, गौलीमहर, कपकोट, ठाट, तुलेड़ी, तोली, गौना, चायखान, कनरा, डोल, शहरफाटक, स्यूनानी, लमकोट, मिरौली, जलना, खरस्यूं, नौला, बघाड़ सहित कई दूरस्थ गांवों से मरीज यहां उपचार कराने आते हैं लेकिन फिजिशियन न होने के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फिजिशियन न होने पर एमबीबीएस डॉक्टर मरीजों का उपचार करते हैं जबकि गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। इससे मरीजों को जिला मुख्यालय के अस्पतालों में जाना पड़ता है।



सीएचसी लमगड़ा में फिजिशियन के रिक्त पद की सूचना निदेशालय को भेजी गई है। इस संबंध में लगातार पत्राचार किया जा रहा है। - डॉ. अरविंद पांगती, प्रभारी सीएमओ अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें