फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चौखुटिया में तेंदुए की दहशत दिनदहाड़े गाय पर किया हमला

Sun, 19 Apr 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। वन पंचायत झुड़ंगा क्षेत्र में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह के भीतर तेंदुए ने दो मवेशियों को अपना शिकार बना लिया है जिससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। तेंदुआ अब आबादी वाले क्षेत्रों में दिनदहाड़े भी घूमता नजर आ रहा है।
रविवार दोपहर महेश कुमार की गाय जंगल में चरने गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने गाय पर हमला कर उसे मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही पशु स्वामी के साथ सरपंच नंद किशोर मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी वन विभाग को दी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इससे एक सप्ताह पहले भी तेंदुए ने मानसिंह की भैंस के बछड़े को मार डाला था। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग अपने पशुओं को जंगल भेजने से भी डरने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले ही वन विभाग और डीएफओ अल्मोड़ा से क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

विभाग की इस लापरवाही से गांव में भारी रोष है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग दोहराई है। वहां पुष्पा देवी, मुन्नी देवी, इंदिरा देवी, नीरज कुमार और दीपक कुमार रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें