फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डढूली गांव में पांच दिन से बिजली गुल, 350 की आबादी परेशान

Mon, 21 Jul 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। भतरौंजखान क्षेत्र के डढूली गांव में पिछले पांच दिनों से बिजली गुल है। इससे 350 से अधिक की आबादी परेशान है। इसके बाद भी यूपीसीएल बिजली सप्लाई सुचारु करने के लिए प्रयास नहीं कर रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

डढूली गांव में बिजली नहीं होने से लोग मोबाइल चार्ज भी नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि यूपीसीएल के अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं की गई। बिजली नहीं होने से बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। महिलाओं को भी घरेलू कार्य करने में दिक्कत हो रही है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने आधे गांव को दूसरी लाइन से जोड़ दिया है जिससे आधे गांव में बिजली नहीं है। पूर्व प्रधान खेमचंद्र, दामोदर, किशन चंद्र, मोहन चंद्र, दिनेश चंद्र ने शीघ्र बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

यूपीसीएल के अवर अभियंता मनोज उपाध्याय का कहना है कि शीघ्र बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें