फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चीड़ के छोटे पेड़ों से निकाले जा रहे लीसे पर रोक

Mon, 21 Jul 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फूलई जागेश्वर के वन पंचायत में लीसे के छोटे पेड़ों से गमले हटाने का कार्य करती वन विभाग की टीम।
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। फूलई जागेश्वर के वन पंचायत में लीसा नियमावली और शर्तों को दरकिनार कर अवैध रूप से लीसा दोहन करने पर वन विभाग ने रोक लगा दी है। पेड़ों में लगे गमले हटा दिए गए हैं। विभाग ठेकेदार अर्थदंड लगाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को अमर उजाला ने चीड़ के छोटे पेड़ों से निकाला जा रहा लीसा शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के प्रकाशित होने के बाद वन विभाग की टीम रेंजर आशुतोष जोशी के नेतृत्व में फूलई वन पंचायत पहुंचे। चीड़ के छोटे पेड़ों की जांच कर उनमें लगाए गमले हटाए।
वन क्षेत्राधिकारी आशुतोष जोशी का कहना है कि फूलई जागेश्वर वन पंचायत में चीड़ के छोटे पेड़ों से लीसा दोहन का कार्य रोक दिया गया है। चीड़ के छोटे पेड़ों आंकलन किया जा रहा है। ठेकेदार के खिलाफ अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें