भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। भतरौंजखान क्षेत्र के डढूली गांव में पिछले पांच दिनों से बिजली गुल है। इससे 350 से अधिक की आबादी परेशान है। इसके बाद भी यूपीसीएल बिजली सप्लाई सुचारु करने के लिए प्रयास नहीं कर रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
डढूली गांव में बिजली नहीं होने से लोग मोबाइल चार्ज भी नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि यूपीसीएल के अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं की गई। बिजली नहीं होने से बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। महिलाओं को भी घरेलू कार्य करने में दिक्कत हो रही है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने आधे गांव को दूसरी लाइन से जोड़ दिया है जिससे आधे गांव में बिजली नहीं है। पूर्व प्रधान खेमचंद्र, दामोदर, किशन चंद्र, मोहन चंद्र, दिनेश चंद्र ने शीघ्र बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।