फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा की 266 ग्राम पंचायतों में नहीं हैं पंचायत घर

विज्ञापन
There are no panchayat houses in 266 gram panchayats of the almora
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सरकार की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत घर बनाने की घोषणा पूरी नहीं हो सकी है। जिले की कुल 1160 ग्राम पंचायतों में से 894 ग्राम पंचायतों में भी पंचायत घर हैं, जबकि 266 ग्राम पंचायत पंचायत घर विहीन हैं। सरकार की ग्राम पंचायतों को इंटरनेट सुविधा से जोड़ने की योजना साकार नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

राज्य बनने दो दशक होने जा रहे हैं लेकिन जिले के सभी गांवों में पंचायत घरों का निर्माण नहीं हो सका है। पंचायतघर विहीन गांवों में ग्राम पंचायतों की बैठक करने, सार्वजनिक कार्यक्रम करने समेत अन्य आयोजनों के लिए ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थिति यह है कि इन गांवों में बैठकें और सार्वजनिक कार्यक्रम खुले में करने पड़ते हैं।
जिले के 11 ब्लॉकों में 1160 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 894 ग्राम पंचायतों में ही पंचायत भवन हैं। कई स्थानों पर पंचायत घर भवन काफी पुराने भी हो गए हैं और जीर्णशीर्ण स्थिति में भी पहुंच गए हैं, जबकि 266 गांवों में पंचायत घर भवन नहीं हैं। सरकार ने पूर्व में प्रत्येक पंचायत घर को इंटरनेट सेवा से जोड़ने की घोषणा की थी, लेकिन यह कार्य भी शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर पंचायत घर हैं जीर्णशीर्ण
धौलछीना। भैंसियाछाना विकासखंड के ग्राम पंचायत बबुरियानायल, नैनीगूंठ, बूंगा, मल्ली धौनी में पंचायत घर नहीं बन सके हैं। वहीं ग्राम पंचायत सल्ला, नैणी, देवड़ा, पांडेतोली, न्योली में पंचायत घर भवन जीर्णशीर्ण स्थिति में हैं। आपदा के बाद 2016 से पंचायत घर दियारी, देवड़ा, भैंसियाछाना के भवन में क्षेत्र के आपदा प्रभावित रह रहे हैं। प्राथमिक स्कूल कुंजबरगल के भवन की स्थिति ठीक नहीं है। इस कारण कुंजबरगल पंचायत घर भवन में प्राथमिक स्कूल संचालित किया जा रहा है।
जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत घर नहीं हैं वहां मनरेगा, चौदहवें वित्त और राज्य वित्त के माध्यम से पंचायत भवन बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। वहीं प्रथम चरण में ताकुला विकासखंड के 89 गांवों और हवालबाग विकासखंड के 25 गांवों को इंटरनेट सेवा से जोड़ने के लिए जल्द कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

- जीएस अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें