फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौखुटिया के नाम रहा रानीखेत चैलेंजर कप

Wed, 24 Feb 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइजमनी चैलेंजर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब चौखुटिया इलेवन के नाम रहा। रोमांचक फाइनल मुकाबले में चौखुटिया ने रानीखेत इलेवन को दो विकेट से मात दी। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रचना रावत सहित तमाम अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन


एनसीसी मैदान में आयोजित चैलेंजर कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में चौखुटिया इलेवन और रानीखेत इलेवन की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए रानीखेत की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 92 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौखुटिया इलेवन की टीम ने दो विकेट शेष रहते मुकाबला जीत लिया।

अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन चाहिए था, जिसे खिलाड़ियों ने पूरा कर लिया। निर्णायक धीरू वर्मा और महेंद्र बिष्ट थे। चौखुटिया के देवेंद्र को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। रानीखेत की ओर से ललित बजेठा ने 34 रन बनाए।
विज्ञापन


 प्रमुख रचना रावत ने विजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद और ट्राफी और उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये की नकदी और ट्राफी प्रदान की।

 विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अमित पांडेय और ताड़ीखेत ब्रांज फैक्ट्री के उप महाप्रबंधक ललित पांडे अगस्त लाल शाह, मनीष कन्नोज्जिया, हर्षित, मंटू, हेमंत माहरा, परमवीर माहरा, भाष्कर बिष्ट, एनयूजे जिलाध्यक्ष नंद किशोर गर्ग आदि ने भी पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें