द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पं. मदन मोहन उपाध्याय पीजी कालेज में दो दिनी वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। पुरस्कार बांटते हुए प्रभारी प्राचार्य डा. भरत जी उपाध्याय ने भविष्य में भी खेल भावना से खेलने का आह्वान किया।
छात्र वर्ग में संतोष ने और छात्रा वर्ग की चैंपियनशिप हिमानी राणा ने जीती। छात्र वर्ग की एक हजार मीटर दौड़ में कृष्ण कुमार, संदीप रौतेला, धीरज कुमार, भाला फेंक के छात्र वर्ग में गणेश सिंह, राकेश आगरी, कुंवर सिंह बिष्ट, भाला फेंक छात्रा वर्ग में उमा रावत, सुनीता नेगी, गीता, आठ सौ मीटर दौड़ छात्र वर्ग में कुलदीप बिष्ट, कृष्ण कुमार, मनोज गोस्वामी, छात्रा वर्ग में तनुजा राणा, शैली किरौला, गीता राणा, 15 सौ मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में तनुजा राणा, हिमानी राणा, गीता राणा, छात्र वर्ग में मनोज गोस्वामी, कुलदीप बिष्ट, गणेश सिंह, 100 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में संतोष नेगी, विजय कन्याल, कुलदीप बिष्ट, छात्रा वर्ग में शैली, हिमानी, चंद्रा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
छात्र वर्ग की चैंपियनशिप संतोष नेगी और छात्रा वर्ग की हिमानी राणा ने जीती। मुख्य अतिथि प्रभारी प्राचार्य डा. भरत जी उपाध्याय ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। क्रीड़ा प्रभारी डा. प्रेम प्रकाश ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर डा. प्रकाश भट्ट, डा. दीपा पांडे, डा. उपासना, डा. अंजुम अली सहित तमाम प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।