फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी परिषद अब ठेके पर देगी सफाई व्यवस्था 

Tue, 29 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
रानीखेत छावनी में हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर क्षेत्र की चरमराती सफाई व्यवस्था को अब छावनी परिषद ठेके पर देगी। बड़े नालों की सफाई, डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का कार्य भी इसमें शामिल होगा। छावनी परिषद की बैठक में इस पर सहमति बनी। तय हुआ कि देवीढुंगा पेयजल योजना का पुनर्निर्माण भी किया जाएगा। लीज धारकों से 10 दिसंबर तक लीज संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया।
विज्ञापन


छावनी अध्यक्ष और कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर अतेश चहार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाईं। इस दौरान दाखिल-खारिज के आठ मामलों का निस्तारण किया गया। लीज नवीनीकरण को लेकर चर्चा हुई। लीज धारकों से 10 दिसंबर तक कागजात उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई।

वक्ताओं ने कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है, तय हुआ कि व्यवस्था को ठेके पर दिया जाएगा। कैंट में सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण यह निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था शीघ्र लागू होगी। बैठक में छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, सभासद संजय पंत, सुकृत शाह, भुवन आर्य, विनोद कुमार, विंदु रौतेला, अर्चना पाठक के अलावा मुख्य अधिशासी अधिकारी ज्योति कपूर, कर्नल सुभाष श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें