अल्मोड़ा। मौसम में फिर बदलाव दिखा। शनिवार के मुकाबले रविवार सुबह ठंड ज्यादा रही। कोसी नदी में कोहरा छाया रहा। नजारा ऐसा था मानो बादलों ने ही पूरी नदी को कैद कर लिया हो। अन्य दिनों के मुकाबले न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी रिकार्ड की गई।
रविवार की सुबह चार बजे न्यूनतम तापमान जहां चार डिग्री सेल्सियस था वहीं अगले एक घंटे में एक डिग्री गिरकर तीन डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। कोसी नदी कोहरे की चादर में लिपटी रही जबकि अल्मोड़ा शहर में मौसम साफ रहा लेकिन ठंड से लोग परेशान रहे। चौराहों पर लोगों ने अलाव के आगे सुबह का समय बिताया।
अगले कुछ दिनों में तापमान का नुमान
दिनांक न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
08 फरवरी
3.0
- 23.0
09 फरवरी
5.0
22.0
10-फरवरी 4.0 23.0
11-फरवरी 4.0 23.0
12-फरवरी 4.0 24.0