फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा के 10 गांवों को गेंदे के फूल की खेती से मिलेगी पहचान

Sun, 08 Feb 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के 10 गांवों को गेंदा फूल की खेती से नई पहचान मिलेगी। उद्यान विभाग की पहल पर इन गांवों के 100 किसानों को गेंदा उत्पादन कारोबार से जोड़ा जाएगा। विभाग के मुताबिक पहले चरण में 20 हेक्टेयर भूमि पर गेंदा फूल की खेती की जाएगी। इससे दो हजार टन गेंदे के फूल का उत्पादन हो सकेगा। इस पहल से ग्रामीण कम लागत पर अपनी आर्थिकी की मजबूर बना सकेंगे।
विज्ञापन

उद्यान विभाग ने धौलादेवी, हवालबाग, द्वाराहाट, चौखुटिया और लमगड़ा विकासखंडों के 10 गांवों का चयन गेंदा फूल की खेती के लिए किया है। हर क्लस्टर गांव में 25 किसानों को शामिल किया जाएगा। योजना के तहत पांच लाख रुपये से पांच क्लस्टर गांवों में कुल 100 किसानों को गेंदा उत्पादन कारोबार से जोड़ा जाएगा। इन गांवों पहले चरण में 20 हेक्टेयर भूमि पर गेंदे की खेती होगी। विभाग के मुताबिक इसमें दो हजार क्विंटल गेंदे के फूलों का उत्पादन होगा। किसानों को विभाग की ओर से उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध करने के साथ ही तकनीकी सहयोग और प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
किसानों को 50 प्रतिशत की मिलेगी सब्सिडी
गेंदा फूल उत्पादन के लिए किसानों को जिला योजना के तहत 50 और हॉर्टिकल्चर मिशन के तहत 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। ऐसे में किसानों को आसानी से कम कीमत में फूल के बीज भी उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन

गेंदे की बाजार में बढ़ रही मांग
जिले में साल भर गेंदे के फूल की बाजार में काफी मांग रहती है। खासकर पूजा, शादियों, त्यौहारों, सम्मान समारोह के दौरान गेंद की खपत अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में किसानों को स्थानीय स्तर पर ही आसानी से बाजार उपलब्ध हो सकेगा। इससे उनके लिए स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
कोट
प्रथम चरण में जिले के 10 गांवों का चयन गेंदा उत्पादन के लिए किया गया। योजना में कुल पांच लाख रुपये खर्च होंगे। किसानों को गेंदा उत्पादन कारोबार से जोड़ने के लिए फूल की बीज 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिए जाएंगे। - डॉ. नरेंद्र कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें