फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: इंतजार खत्म, अब होगी कानूनी मास्टरी

Wed, 26 Nov 2025 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह विश्वविद्यालय में एलएलएम पहले सेमेस्टर में प्रवेश पाने का विद्यार्थियों का इंतजार पूरा हुआ। 40 सीटों पर प्रवेश के लिए 26 नवंबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। परीक्षा परिणाम घोषित होने के 27 दिनों के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से विद्यार्थियों को राहत पहुंची है। लंबे इतजार के बाद विद्यार्थियों का कानूनी शिक्षा में मास्टर करने का सपना अब पूरा होगा।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर स्थित विधि संकाय में एलएलबी और एलएलएम पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 12 अक्तूबर को प्रवेश परीक्षा हुई। दोनों सेमेस्टर में 248 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
एलएलबी में 185 जबकि एलएलएम पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 63 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। विश्वविद्यालय ने 30 अक्तूबर को दोनों सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम जारी किया। लंबे इंतजार के बाद अब एलएलएम पहले सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से विद्यार्थियों का कानूनी शिक्षा में मास्टर करने का सपना पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन


सेल्फ फाइनेंस सीट पर 28 से शुरू होंगे प्रवेश



20 सरकारी सीटों पर प्रवेश के लिए 26 से 27 नवंबर तक काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया चलेेगी जबकि सेल्फ फाइनेंस की 20 सीट पर प्रवेश के लिए 28 नवंबर से प्रवेश प्रकिया शुरू होगी। सीट रिक्त होने पर प्रतीक्षा सूची के आधार पर 29 नवंबर को विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा।

- एलएलएम पहले सेमेस्टर में 40 सीटों के लिए मंगलवार से प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। वहीं अगले सप्ताह तक एलएलबी पहले सेमेस्टर में भी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


-प्रो. एके नवीन, विधि संकायाध्यक्ष, एसएसजे परिसर अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें