फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐरोली के ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा मचाया

Mon, 23 Jan 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन
 निकटवर्ती ऐरोली गांव के बीमार प्रधान को चिकित्सकों द्वारा सीधे मृत घोषित कर दिए जाने से परिजनों ने सुबह अस्पताल परिसर में हंगामा किया। एक कार के शीशे तोड़ दिए गए। माहौल बिगड़ता देख अस्पताल प्रशासन ने पुलिस बुला ली। बमुश्किल मामला शांत कराया गया।

दरअसल, सोमवार की सुबह ऐरोली के ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह बिष्ट की अचानक तबियत बिगड़ गई थी, ग्रामीणों के साथ परिजन उसे यहां राजकीय अस्पताल ले आए। बताया गया है कि चिकित्सकों ने उसे सीधे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। इसी दौरान मजखाली क्षेत्र से अपनी पत्नी को उपचार के लिए कार में अस्पताल लाए एक व्यक्ति की कार के शीशे तोड़ दिए गए। काफी संख्या में वहां पहुंचे लोगों ने हंगामा मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अस्पताल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस काफी देर बाद लोगों को समझा पाई। अस्पताल के अधीक्षक डा. डीएस नेई ने बताया कि प्रधान को मृत अवस्था में ही यहां अस्पताल लाया गया था, अलबत्ता डाक्टरों ने उसे अच्छी तरह देखकर ही मृत घोषित किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं हुई, एक तीमारदार की कार के शीशे टूटे हैं। इधर, प्रधान के निधन पर नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, पूर्व विधायक करन माहरा, छावनी परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नेगी सहित तमाम लोगों ने  दुख जताया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें