फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की समृद्धि के लिए कुशल नेतृत्व जरूरी : शर्मा

Mon, 23 Jan 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
रानीखेत में नेता जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी बीडी शर्मा ने नेता जी के जीवन संघर्ष को प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि समाज की समृद्धि के लिए कुशल नेतृत्व का होना जरूरी है। सभी से नेता जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मालूम हो कि सुभाष विचार मंच की ओर से हर साल यहां सुभाष चौक पर नेता जी की जयंती मनाई जाती है। पूर्व में इस अवसर पर क्रास कंट्री का आयोजन होता था, लेकिन इस बार क्रास कंट्री नहीं हुई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने  युवा पीढ़ी से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पद चिन्हें पर चलने का आह्वान किया।  इससे पूर्व मंच के संयोजक मोहन नेगी, पत्रकार विमल सती, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष शंकर ठाकुर सहित तमाम लोगों ने नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर व्यापार संघ प्रदेश सचिव मनोज अग्रवाल, महामंत्री हर्ष पंत, सामाजिक कार्यकर्ता रोजी अली खान, शाकिर हुसेन, भुवन पपने, एचजेवी सिंह, मनोज कुमार सहित तमाम सहित तमाम लोग मौजूद थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें