फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दीपावली के बाद बाजारों की रौनक पड़ी फीकी, कारोबार में भी आई सुस्ती

Fri, 13 Nov 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दीपावली का त्योहार संपन्न होने के बाद अब नगर के बाजारों की रौनक भी धीरे-धीरे फीकी पड़ने लगी है। त्योहार के दौरान जहां बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही थी, वहीं अब बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। इसका असर बाजारों की चहल-पहल पर भी दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

दीपावली से पहले नगर के बाजारों में सुबह से देर शाम तक लोगों की आवाजाही बनी हुई थी। मिठाई, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, सजावटी सामान और अन्य दुकानों में ग्राहकों की भीड़ जुट रही थी। त्योहार के चलते कारोबारियों में भी अच्छा व्यापार होने की उम्मीद और खासा उत्साह था। कई व्यापारियों ने दीपावली को देखते हुए दुकानों में अतिरिक्त सामान भी मंगाया था। हालांकि त्योहार होने के बाद अब बाजारों में ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई है। व्यापारी भाष्कर साह बताते हैं कि अब लोग केवल जरूरत के सामान की खरीदारी के लिए ही बाजार पहुंच रहे हैं। त्योहार के दौरान होने वाली खरीदारी की तुलना में कारोबार में काफी कमी आई है। वहीं मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों में भी सुस्ती आने लगी है। कारोबारियों को अब आगामी शादी-विवाह और पर्यटन सीजन से बाजार में फिर रौनक लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें