फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपपा का नौ सदस्यीय दल इंग्लैंड को रवाना

Tue, 28 Mar 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का नौ सदस्यीय प्रतिनिधि दल 30 मार्च से लीवरपूल (इंलैंड) में होने जा रहे ग्लोबल ग्रीन की अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस में भाग लेने के लिए मंगलवार को दिल्ली से रवाना हो गया है।  सम्मेलन में दुनिया के लगभग 90 देशों से 1500 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। 
विज्ञापन


पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बताया कि इस दौरान भारतीय प्रतिनिधि मंडल इंलैंड और यूरोप की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक प्रणाली का भी अध्ययन करेगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में शामिल कई देशों के राजनीतिक दल पर्यावरण केंद्रित राजनीति से जुड़ी संस्थाएं, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देशों की संसद में चुने गए ग्रीन पार्टियों के सांसद, ग्रीन आंदोलन से जुड़े जमीनी कार्यकर्ता मिल बैठकर आपसी संबंधों को मजबूत करने, स्थानीय और वैश्विक स्तर पर मिल रही चुनौतियों का समाधान करने की रणनीति विकसित करेंगे।

पहली बार यूरोप और दुनिया भर की ग्रीन पार्टियों का सम्मेलन एक साथ हो रहा है। इंग्लैंड जाने वाले दल में पीसी तिवारी के अलावा उपपा के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी, वरिष्ठ नेता सुरेश नौटियाल, आनंदी वर्मा, अनीता नौटियाल, प्रज्ञा, अजीत साहनी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें