फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक जिले में पैरा मिलिट्री कल्याण बोर्ड का गठन हो वन रैंक-वन पेंशन देने की भी मांग उठाई

Mon, 27 Mar 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोमेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्व पैरा मिलिट्री कल्याण समिति ताकुला ब्लॉक की बैठक पूर्व पैरा मिलिट्री सैनिकों के लिए पृथक पेंशन नियमावली बनाने, वन रैंक-वन पेंशन देने, प्रत्येक जिले में पैरा मिलिट्री कल्याण बोर्ड का गठन करने की मांग उठाई गई।

ज्ञानोदय जूनियर हाईस्कूल सोमेश्वर  में हुई बैठक में वक्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या को राज्य मंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता जताई। आशा व्यक्त की गई कि मंत्री पूर्व पैरा मिलिट्री सैनिकों की प्रदेश स्तर पर उठाई गई समस्याओं का समाधान करेंगी। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर पूर्व पैरामिलिट्री सदस्यों की उपेक्षा पर रोष जताया।
विज्ञापन


बैठक में पूर्व पैरा मिलिट्री सैनिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, पृथक पेंशन नियमावली बनाने, 2004 के बाद भर्ती सैनिकों को पेंशन देने, वन रैंक-वन पेंशन लागू करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन



बैठक में अगले तीन साल के लिए ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। महेंद्र सिंह बोरा अध्यक्ष, ठाकुर सिंह भाकुनी उपाध्यक्ष, चंद्र मैनाली और गिरीश चंद्र मैनाली सचिव, प्रताप सिंह बजेठा कोषाध्यक्ष, जोगा सिंह बोरा ब्लॉक संयोजक चुने गए। बैठक में समिति के जिलाध्यक्ष एमएस नेगी, संरक्षक केवी पांडे, सचिव रूप सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह, लाल सिंह खर्कवाल,  गोपाल सिंह, जीवन सिंह, नवीन चंद्र पांडे, गोपाल सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बीएस भंडारी और संचालन जोगा सिंह बोरा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें