अल्मोड़ा-भवाली मार्ग में चौंसली बैंड के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि किसी राहगीर ने रविवार शाम को शव को पड़ा देखा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 साल होगी। उसके शरीर में चोट आदि के कोई निशान नहीं हैं। शव को 72 घंटे तक के लिए फिलहाल मोर्चरी में रखा गया है। ताकि उसकी शिनाख्त हो सके।