फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Mon, 05 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल चौखुटिया-मासी सड़क के पुनर्निर्माण कार्य की धीमी गति देख हैरान रह गए। निरीक्षण के दौरान मौके पर एक भी मजदूर नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन


इससे गुस्साए कुंजवाल ने ईई को फटकार लगाते हुए निलंबन की धमकी तक दे डाली। कहा कि नहीं सुधरे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होने इस बारे मुख्य अभियंता से भी बात की।

विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने क्षेत्रवासियों की मांग पर निर्माणाधीन मासी सड़क का निरीक्षण किया। 13 किलोमीटर की इस सड़क में उन्होंने पांच किलोमीटर सड़क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर एक भी मजदूर नहीं मिला। श्री कुंजवाल को लोगों ने बताया कि सड़क के पुनर्निर्माण और डामरीकरण के लिए पहले 18 करोड़ रुपये मिले थे, जिसमें बढ़ोतरी कर बजट 24 करोड़ कर दिया गया है, परंतु साल भर बाद भी महज सड़क खोदने के और कुछ खास कार्य नहीं हो पाया है। जिससे आवागमन में दिक्कतें बढ़ गई हैं।

श्री कुंजवाल सड़क की दुर्दशा देख काफी नाराज हो गए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता एसपी सिन्हा को फटकार लगाते हुए काम में सुधार लाने की हिदायत दी।

कहा कि कार्य में तेजी न आने पर निलंबन को भी तैयार रहें। इस मौके पर टी बोर्ड उपाध्यक्ष कुबेर कठायत, डा. एलएस मनराल, जगदीश पांडे, जीवन नेगी, विनोद छिमवाल, शंकर रावत, रमेश कांडपाल, मदन सिंह और सतीश जोशी सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें