फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से दोमंजिले मकान में लगी आग

Thu, 28 Apr 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 लमगड़ा ब्लॉक के झालडुंगरा में गत रात दोमंजिले मकान में आग लग गई। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

झालडुंगरा ग्राम पंचायत कुंवर सिंह बगडवाल के दोमंजिले मकान में बुधवार सायं शार्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। बड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से मकान और घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रभावित परिवार ने पड़ोसी के यहां शरण ले रखी है। ग्रामीणों ने अग्निकांड की सूचना फूटा के पटवारी को दी। पटवारी ने मौका मुआयना किया। इधर क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें