फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मई से होगा अल्मोड़ा प्रीमियर लीग 

Thu, 28 Apr 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में पत्रकार वार्ता में मौजूद एपीएल के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 जय गोलू क्रिकेट क्लब की ओर से अल्मोड़ा प्रीमियर लीग (एपीएल)-2016 तीन मई से एचएनबी स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जाएगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ एक मई को रैमजे इंटर कालेज में होगा। लीग के सचिव राजेंद्र तिवारी ने बताया कि विजेता टीम को ढाई लाख का और उप विजेता टीम को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

 तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि पहली मई को शाम 4:30 बजे के प्रतियोगिता का समारोह पूर्वक शुभारंभ होगा। उद्घाटन अवसर पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम होंगे। उद्घाटन मैच तीन मई को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में कास्मोस, सुपर जैंट्स, स्वराज वालियर, विक्टोरिया, सिजवाली फाइटर्स, रायल फ्रैंड्स कुल छह टीमें शामिल हैं। सभी टीमों में स्थानीय खिलाड़ियों के अलावा दिल्ली, हरियाणा, उप्र के खिलाड़ी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को ढाई लाख रुपये, उप विजेता टीम को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार मिलेगा। मैन आफ द सीरीज को दुपहिया वाहन बतौर ईनाम दिया जाएगा। इसके अलावा हर मैच में सर्वश्रेष्ठ कैच पकड़ने, मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार भी दिए जाएंगे। आयोजक मंडल के जगदीश वर्मा ने कहा कि पांच साल पहले जब प्रतियोगिता शुरू हुई थी तब विजेता टीम के लिए पुरस्कार राशि दस हजार रुपये थी। इस साल इस राशि में काफी बढ़ोतरी कर दी गई है, ताकि प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच मिल सके। इस मौके पर संजय कांडपाल, प्रकाश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें