फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आंधी से मंदिर की टिन की छत उड़ी, श्रद्धालुओं को परेशानी

Tue, 05 May 2026 09:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में आई तेज आंधी से हीरानंद बाबा महाराज मंदिर को नुकसान पहुंचा है। आंधी के कारण मंदिर की टिन की छत आंशिक रूप से उड़ गई जबकि चार से पांच टिन उड़कर रानीखेत रोड पर जा गिरे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंदिर में यह टिन शेड कुछ वर्ष पूर्व स्थानीय लोगों के आपसी सहयोग से बनाया गया था। अब दैवीय आपदा के चलते छत क्षतिग्रस्त होने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर समिति के संरक्षक प्रदीप पंत और अध्यक्ष पूरन करगेती ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि दैवीय आपदा मद के तहत मंदिर की छत का जल्द पुनर्निर्माण कराया जाए ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रूप से बनी रह सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें