फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट के ताइक्वांडो खिलाड़ी चेन्नई में छाए 

Sat, 11 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान एक दूसरे पर वार करते खिलाड़ी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में द्वाराहाट के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण सहित कुल सात पदक झटके। यहां पहुंचने पर प्रतिभागियों का भव्य स्वागत किया गया। प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कोच विजय बहादुर ने कहा कि निरंतर अभ्यास के माध्यम से ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निखार आएगा।      
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता 31 जनवरी से पांच फरवरी तक चेन्नई में हुई। कोच विजय ने बताया कि 16 किग्रा भार वर्ग में आस्था जोशी, 35 किग्रा भार वर्ग में अंकित मेर, 38 किग्रा भार वर्ग में कान्हा मैनाली, 44 किग्रा भार वर्ग में नीरज मैनाली ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि 27 किग्रा भार वर्ग में त्रिभुवन ने रजत पदक, दिवाकर पुजारी, मानवी शाह ने अपने अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीते।

उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर संतोष जताया, कहा कि लंबे समय से खिलाड़ी अभ्यासरत थे। यहां पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। आशा जताई कि अगली प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का प्रदर्शन और निखरेगा। उन्होंने ताइक्वांडो खेल को आत्मरक्षा का बेहतरीन माध्यम बताते हुए अधिकतम लोगों से इससे जुड़ने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें