फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरकती पहाड़ी ने उड़ा दी नींद

Fri, 20 Mar 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
असोें ग्राम पंचायत के बग्जीबाला तोक में पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। दहशतजदा लोग जागकर रातेें काट रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा दीवार बनाने की गुहार लगाई। कहा कि पत्थरों के गिरने से जान-माल के नुकसान का खतरा बना हुआ है। एसडीएम केएस टोलिया ने आश्वासन दिया कि मौका मुआयना कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


असों ग्राम पंचायत के बग्जीबाला तोक में दलितों के कई परिवार रहते हैं। गांव की पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे हैं। इससे हर समय खतरे का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कई लोग पत्थरों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। पहाड़ी पर दरार दिखाई दे रही है। क्षेत्रीय पटवारी ने गत दिवस मौका मुआयना किया था, लेकिन सुरक्षा के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया। ग्राम प्रधान भुवन सिंह शाही ने शासन-प्रशासन से सुरक्षा के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। यदि तुरंत प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

इस दौरान रामलाल, पनीराम, हरिराम, सुंदर राम, तिलाराम, नारायण राम, रूप राम, भवान राम, जोगा राम, राजेश राम, विशन राम, सुरेश राम, दिनेश, मुन्ना, आनुली, पूनम, पानुली, बसंती, सरूली, कमला, खष्टी गीता देवी, चंदन राम, विशन राम और नवीन राम आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें