फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की तैनाती के लिए अभिभावकों का मौन जुलूस

Tue, 01 Sep 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जीआईसी भिकियासैंण में प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों के खाली पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने की मांग को लेकर क्षेत्र के अभिभावकों और अन्य लोगों ने अभिभावक संघ के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला और बाद में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शिक्षकों की तैनाती की मांग की।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि शिक्षकों की शीघ्र तैनाती नहीं होने पर अभिभावक आंदोलन शुरू कर देंगे। अभिभावक संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम हेमंत कुमार वर्मा को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि जीआईसी में प्रधानाचार्य के साथ ही रसायन विज्ञान, राजनीति शास्त्र, अर्थ शास्त्र, संस्कृत, हिंदी विषयों के प्रवक्ताओं सहित शिक्षकों के कई अन्य पद खाली हैं।

 मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र होने के बावजूद अधिकारी शिक्षकों की तैनाती की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सितंबर दूसरे सप्ताह तक प्रधानाचार्य के साथ ही शिक्षकों के खाली पदों को नहीं भरा गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा और अभिभावकों को साथ लेकर अनशन करेंगे।
विज्ञापन


मौन जुलूस और ज्ञापन सौंपने वालों में अभिभावक संघ के अध्यक्ष शंकर दत्त फुलारा, मदन मेहरा, प्रेम बिष्ट, सुरेंद्र सिंह, महिपाल बिष्ट, रमेश पांडे, अमर सिंह, लक्ष्मण बंगारी, हंसा पांडे, नंदन नाथ, प्रेम राम, दलीप सिंह, सलमान, माया, किरण, ममता सुनीता, राधा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें