सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज चनौदा के निर्माणाधीन भवन की छत सोमवार को पड़ गई। इससे विद्यार्थियों को पठन पाठन में आसानी होगी।
विद्यालय के नए भवन का लंबे समय से निर्माणाधीन होने के कारण विद्यार्थियों को पर्याप्त कक्षाओं और अन्य सुविधाओं के अभाव में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार स्थानीय लोगों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग भी उठाई थी।
अब छत पड़ने के बाद लोगों को उम्मीद है कि भवन जल्द पूर्ण होकर विद्यार्थियों को समर्पित किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय सिंह भाकुनी ने कहा कि नए भवन का सपना अब साकार होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से निर्माण कार्य गति पकड़ सका है। संवाद