अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति द्वारा वर्तमान राजनीति एवं महिलाएं विषय पर हुई गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि पिछले वर्षों में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। जिसके चलते बेटी बचाओ का नारा मजाक बन गया हैं। वहां सुनीता पांडे, राधा नेगी, मुन्नी प्रसाद, रीतू रावत वसुदा पंत, रीतू पंत, आशा, लीला खोलिया आदि थीं।
एनएसयूआई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दिव्या जोशी, कविता नेगी, सोनिया कबडवाल, इशित्मा गुप्ता, पूनम आर्य को पुस्कृत किया गया। वहां मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव निखिल कांम्बले, मनोज तिवारी, अमित जोशी, मनीष बर्गली, पूरन रौतेला, नीरज रावत आदि थे। दृश्य कला संकाय और चित्रकला विभाग में हुए कार्यक्रम में प्रो. शेखर जोशी, डा. संजीव आर्य आदि ने विचार रखे।
जन शिक्षण संस्थान में हुई समान्य ज्ञान प्रतियोगिता में करिश्मा आर्या, विनीता जोशी, पूजा पाठक, फैमिंग खान, गीता जोशी, मुकुंद तिवारी, माया पांडे, सुनीता बिष्ट, आशा बिष्ट और कुर्सी दौड़ में दीपा गैड़ा अव्वल रही। वहां मनोज सनवाल, गिरीश धवन, ममता जोशी, प्रकाश नैल्वाल आदि थे। कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रीति बिष्ट, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, आशा टम्टा, पूनम आर्या, दीपा त्रिपाठी, किरन साह आदि मौजूद थी। भाजपा महिला मोर्चा ने भी पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया।