फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के बिना गांवों का विकास संभव नहीं : कुंजवाल

Thu, 29 Dec 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने धौलादेवी ब्लाक में 17.19 करोड़ की लागत से बनने वाली चार सड़कों का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू करवाया। 24 किमी लंबी इन सड़कों के बनने के बाद क्षेत्र के कई गांवों को यातायात सुविधा मिलेगी। रामलीला मैदान खेती में हुई जनसभा में श्री कुंजवाल ने कहा कि सड़कों के बिना गांवों का विकास संभव नहीं है। इसको देखते हुए जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में गांवों को सड़क से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन



श्री कुंजवाल ने 13.30 किमी लंबी चलमोड़ीगाड़ा-कलौटा, मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत बन रही एक किमी लंबी दन्यां-कलौटा, पांच किमी लंबे खेती-जटेश्वर मार्ग विस्तार, पांच किमी जाजरबैंड-जाजरखोला सड़क का भूमि पूजन कर निर्माण शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी गांव यातायात से वंचित नहीं रहे। कई सड़कें वन अधिनियम के कारण भारत सरकार स्तर पर लंबित हैं। जिनके वन भूमि हस्तातंरण के मामले शीघ्र निपटा दिए जाएंगे।

विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे ने प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को सराहा। अध्यक्षता ग्राम प्रधान कस्तूरबा नंद उप्रेती ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य आनंदी पांडे, धन सिंह जीना, रमेश जोशी, कमल बिष्ट, मदन राम, आनंद जोशी, गिरीश उप्रती, पूरन सिंह, दान सिंह, मेहश भट्ट आदि मौजूद थे। संचालन दीपक उप्रेती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें