फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्याल्दे में आठ सूत्री मांग के लिए तीसरे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। विकासखंड मुख्यालय में आठ सूत्री मांग के लिए तीसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। ललित बिष्ट लगातार तीसरे दिन आमरण अनशन में बैठे रहे। राकेश बिष्ट, पंकज रजवार और संजय नेगी कर्मिक अनशन पर हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को चौकोट संघर्ष समिति के इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए राज्य आंदोलनकारी व धनगढ़ी संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुनील टम्टा पहुंचे। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता इंद्र सिंह रजवार और वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य जितेंद्र रजवार ने आंदोलनकारियों के बीच पहुंचकर अपना समर्थन दिया। आंदोलनकारियों ने शासन प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अब तक उनकी मांगों को लेकर कोई संज्ञान नहीं लिया है।
नाराज आंदोलनकारियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि सरकार जनता के लिए है लेकिन वह जनता की बात नहीं सुन रही है। मंगलवार को आंदोलन के समर्थन में उत्तराखंड जनकल्याण समिति के राजेंद्र नेगी, प्रकाश कोहली, गिरीश आर्य, प्रताप लोहनी, सुंदर सिंह, दिनेश कोहली, सुरेंद्र रमोला, सौरव कुमार, दान सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें