फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास का संकल्प लेकर दें शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि

Fri, 19 Aug 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री हरीश रावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद देघाट बाजार में कांग्रेस द्वारा आयोजित जनसभा में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि एकजुटता से विकास का संकल्प लेकर हम शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। इस मौके पर  मुख्यमंत्री ने करीब 10.22 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया।  उन्होंने विभिन्न सड़कों और शिक्षण संस्थाओं का नाम क्षेत्र के स्वतंत्रता  संग्राम सेनानियों और जनप्रतिनिधियों के नाम से रखने और सराईखेत में कृषि महाविद्यालय खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने भाजपा पर भी तीखे प्रहार किए और जनता से भाजपा के छलावे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन


 श्री  रावत ने कहा कि कांग्रेस ही प्रदेश के विकास में सक्षम है। इस मौके पर मुख्यमंत्री चुनावी रंग में नजर आए। उन्होंने प्रदेश सरकार की  उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा पर तीखे प्रहार किए और लोगों से भाजपा के छलावे से दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने वीरसैंण से बुंगीधार-जैनल राष्ट्रीय राज मार्ग का नाम वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नाम पर रखने की घोषणा की। देघाट से नीचे जैनल खुलदुआ तक के मार्ग का नाम हीरा मणि और हरिकृष्ण के नाम पर रखने और सराईखेत में कृषि महाविद्यालय खोलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक जसवंत सिंह बिष्ट और डा. प्रताप बिष्ट के नाम पर भी योजनाओं के नाम रखने की बात कही। 

 इससे पूर्व उन्होंने 159.46 लाख  लागत से सिमलचैरा-जयन्तेश्वर मोटर मार्ग, देघाट में 38.14 लाख लागत से  टैक्सी स्टेंड, चचरोटी भूमियां मंदिर तक 297.49 लाख लागत से मोटर मार्ग,  भिकियासैण-देघाट मोटर मार्ग में किमी. 33 से कोटसारी तक 19 लाख रुपये लागत  से सड़क, विनोद नदी में बैरतिया पर 4.25 करोड़ रुपये से  पुल, 83.36 लाख  रुपये लागत से चचरोटी-छियाणी तक सड़क सहित अन्य योजनाओं का शिलान्यास  किया।  इससे पूर्व सीएम का ढोल-नगाड़ों और छोलिया नृत्य के साथ स्वागत किया  गया। उन्हें अभिनंदन पत्र भी सौंपा गया। इस दौरान 40 लोगों ने कांग्रेस की  सदस्यता ग्रहण की। सभा की अध्यक्षता कांग्रेस के कार्यवाहक ब्लाक अध्यक्ष  कुशलानन्द दुर्गापाल और संचालन पूर्व प्रमुख गंगा पंचोली ने किया। सभा को मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत, शिशुपाल रावत आदि ने संबोधित  किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख आनंदी कत्यूरा, प्रयाग शर्मा, नरेन्द्र  बिष्ट, भगवती रिखाड़ी, बाला दत्त तिवारी, देव गिरी, लता नेगी, कुबेर सिंह  कठायत, भूपाल रावत आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें