फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने कम कर दी बाजार की रौनक

विज्ञापन
बारिश से बचने के लिए बाजार में छाता लेकर निकलती युक्तियां - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एक दिन बाद शुक्रवार को नगर और जिले के ग्रामीण बाजार पूरी तरह खुले। बारिश के कारण बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ रही। कई दुकानें निर्धारित समय बाद भी खुली रही। बारिश से फड़ व्यवसायियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

जिलेभर में एक दिन छोड़कर शुक्रवार को पूरा बाजार खुलने से व्यापारियों ने राहत महसूस की लेकिन बारिश के कारण बिक्री पर असर पड़ा। सुबह और दिन में बारिश होने के कारण नगर के चौक बाजार, लाला बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार, मालरोड, धारानौला आदि बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ रही। इससे व्यवसायियों में मायूसी दिखी।
बारिश होने से फड़ व्यवसायियों का कारोबार सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। फड़ व्यवसायियों ने बताया कि बारिश होने पर दुकान लगाने में दिक्कतें आती हैं। बारिश से सामान खराब होने का डर बना रहता है।मिठाई की दुकानों में भी बिक्री में तेजी नहीं आई है। व्यापारियों ने कहा कि एक दिन छोड़कर बाजार खुलने के कारण व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। बाजार रोजाना खुलना चाहिए। इससे कारोबार में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन

शराब की दुकानों में रही रौनक
अल्मोड़ा। एक दिन बाद खुली शराब की दुकानें बारिश में भी ग्राहकों से गुलजार रही। सुबह दुकानें खुलते ही शराब लेने लोग पहुंचने लगे थे। दिन के समय तो खूब भीड़ उमड़ी। बारिश होने के बावजूद शुक्रवार को शराब की अच्छी खासी बिक्री हुई।
-
लॉकडाउन में दुकानें बंद रहने से कारोबार प्रभावित हुआ है। बाजार रोजाना नहीं खुलने से अभी भी नुकसान ही झेल रहे हैं। अब दुकानें रोजाना खुलनी चाहिए। दुकान रोज खुलेंगी तो ग्राहक भी आएंगे और बिक्री भी होगी। इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी। - शाहबाज आलम, मोबाइल विक्रेता अल्मोड़ा
बाजार और दुकानें रोजाना खुलनी चाहिए। को वड कर्फ्यू में दुकानें बंद रहने से अब तक काफी नुकसान हो चुका है। इंडस्ट्री भी खुलनी चाहिए ताकि नया सामान आएगा तो ग्राहकों को भी फायदा मिलेगा। व्यवसायियों को राहत पैकेज देना चाहिए। - केवल पांडे, कंप्यूटर व्यवसायी अल्मोड़ा।
बरसात के कारण सुनसान रहा बाजार, मायूस दिखे व्यापारी
बागेश्वर। कोविड कर्फ्यू में ढील के बावजूद बरसात के कारण बाजार में सुनसानी रही। भीड़ कम होने से व्यापारी मायूस दिखे। खरीदारों की संख्या न के बराबर रही। कोरोना के कारण लगातार घाटा झेल दुकानदार बारिश के कारण कोविड कर्फ्यू के बीच मिले अतिरिक्त समय का लाभ नहीं ले पाए।
शुक्रवार को दिनभर बारिश होने के कारण कोविड कर्फ्यू में ढील के बावजूद भी बाजार में लोगों की भीड़ खासा कम रही। आवश्यक काम के चलते कुछ ही लोग बाजार में घूमते दिखे। दिन के बाद बाजार में सन्नाटा छा गया था। सड़कों पर वाहनों का आवागमन भी कम रहा। दुकानदारों ने कहा कि शुक्रवार को कोविड कर्फ्यू में ढील के चलते उन्हें ज्यादा खरीदारी होने की उम्मीद थी, लेकिन बरसात के कारण सामान नहीं बिक पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें